Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती में डीजे पर डांस के दौरान बच्चे को पकड़ाया पिस्टल, वीडियो...

बस्ती में डीजे पर डांस के दौरान बच्चे को पकड़ाया पिस्टल, वीडियो वायरल

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में डीजे पर डांस करने के दौरान एक युवक बच्चे के हाथ में पिस्टल पकड़ा कर डांस कर रहा है। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामला थाना क्षेत्र के मालीटोला का बताया जा रहा है।

बस्ती: बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के मालीटोला गांव में 25 नवंबर को एक बहुभोज कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बच्चे के हाथ में अवैध पिस्टल पकड़ा कर डांस करने की घटना को अंजाम दिया। डीजे की धुन पर नाचते हुए इस युवक ने न केवल बच्चे को पिस्टल पकड़ा दी, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों को भी इस पर नाचते हुए देखा गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक नाचते हुए एक छोटे बच्चे को गोद में उठाता है और उसके हाथ में पिस्टल थमा देता है। पिस्टल पकड़े हुए बच्चा भी डीजे की धुन पर नाचने लगता है। इस वीडियो को वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मारपीट का भी आरोप
बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान कुछ लोगों ने युवक को पिस्टल लहराने से मना किया, जिससे गुस्साए युवक और उनके साथियों ने शादी में शामिल होने आए भोला सोनकर के बड़े भाई के साले के साथ मारपीट की। इस घटना की तहरीर भी पुलिस को दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मनबढ़ों ने पिस्टल के साथ दौड़ाया और धमकाया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
थाना नगर के एसओ देवेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि आरोपियों अनमोल, विकास, प्रदीप और पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियारों के साथ ऐसी घटनाएं गंभीर अपराध मानी जाती हैं और इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पूरे प्रकरण को और अधिक गंभीर बना दिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


यह घटना न केवल एक बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली थी, बल्कि समाज में हथियारों का गलत इस्तेमाल करने की मानसिकता को भी उजागर करती है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने कानून और सुरक्षा के प्रति समाज के जागरूक होने की आवश्यकता को फिर से सामने ला दिया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments