Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, मुख्य आरोपी...

अमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, मुख्य आरोपी चंदन मौर्य गिरफ्तार

मेठी के अहोरवा भवानी गांव में हुई, जहां एक दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया

उत्तर प्रदेश : अमेठी जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना अमेठी के अहोरवा भवानी गांव में हुई, जहां एक दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी चंदन मौर्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चंदन को दाहिने पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए तिलोई सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहंगनज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

मुठभेड़ मोहंगनज थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब पुलिस चंदन को हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, चंदन ने दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जो चंदन के पैर पर लगी।

जेवर टोल प्लाजा के पास से किया गया गिरफ्तार

इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमेठी के एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चंदन को एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। चंदन ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है और बताया कि उसका महिला के साथ पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में उनके बीच तनाव पैदा हो गया था। इसी वजह से उसने इस अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, चंदन ने गुस्से और तनाव में आकर परिवार के चार सदस्यों—पति, पत्नी और उनके दो बच्चों—की गोली मारकर हत्या कर दी। चंदन ने वारदात के बाद खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। घटना के बाद हथियार की बरामदगी अभी बाकी है, और पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान किया है, और पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments