Homeपूर्वांचालबस्तीरुधौली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पोखरे में मिला, परिवार ने...

रुधौली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पोखरे में मिला, परिवार ने की गहन जांच की मांग

तक की पहचान संदीप यादव (25) के रूप में हुई है, जो कामता प्रसाद नगर वार्ड के निवासी थे

बस्ती : रुधौली थाना क्षेत्र के कामतानगर नगर वार्ड में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई जब एक युवक का शव स्थानीय पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान संदीप यादव (25) के रूप में हुई है, जो कामता प्रसाद नगर वार्ड के निवासी थे। संदीप दिल्ली में गैस टैंकर चालक के रूप में कार्यरत थे और करीब पंद्रह दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। रविवार को, वह अपने खेत के पास स्थित पोखरे पर गए थे, जहां उनकी लाश पानी में डूबी हुई पाई गई। घटना की सूचना पर परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संदीप अविवाहित थे और अपने परिवार के चार भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके पिता, जो खेती-बाड़ी करते हैं, ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। परिवार की इस मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

घटना के कारण गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग संदीप की मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments