बस्ती: पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से 6 किलो अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत एक लाख रुपए से अधिक आंकी

0
463

बस्ती जिले में कोतवाली थाना पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 6 किलो अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत एक लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान आशीष मणि उर्फ भुवनेश मणि के रूप में हुई है, जो कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव का निवासी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 6 किलो गांजा बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले वह चोरी के एक मामले में जेल गया था, जहां उसकी मुलाकात एक अनुभवी गांजा तस्कर से हुई। जेल में इस तस्कर से दोस्ती होने के बाद, आरोपी ने उड़ीसा से गांजा लाकर बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में बेचने का धंधा शुरू कर दिया। हालाँकि, हाल ही में उसके खरीदार ने उसे धोखा देकर पुलिस के हाथों गिरफ्तार करा दिया।

इस सफलता में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे, स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत, एसआई रामानन्द सिंह, जयविन्द यादव, हेड कांस्टेबल रामेश्वर गौड़, प्रदीप सिंह, शैलेश शर्मा, और कांस्टेबल धीरज यादव, धनंजय यादव, पवन तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here