Homeखेलपेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत...

पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

भारत की महिला निशानेबाज ने रचा इतिहास, मनु ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जीता पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर तिरंगा फहराया है। मनु भाकर ने 221.7 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में कुल 8 महिला शूटर मैदान में थीं, जिसमें मनु ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पदक जीता।

प्रतिस्पर्धा और स्कोर

मनु भाकर ने पहले स्टेज में 50.4 का स्कोर किया और दूसरे स्टेज में उनका स्कोर 101.7 तक पहुंच गया। पहले दो स्थानों पर कोरियाई प्लेयर्स का कब्जा रहा। साउथ कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 का स्कोर कर गोल्ड मेडल जीता, जबकि किम येजी ने 241.3 का स्कोर कर सिल्वर मेडल हासिल किया।

पिछली असफलता से सफलता तक

मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने की बड़ी दावेदार थीं, लेकिन उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण वह पदक नहीं जीत पाईं। पेरिस ओलंपिक में मनु ने इस कमी को पूरा करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

क्वालिफिकेशन राउंड

क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने पहली सीरीज में 100 में 97 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरी सीरीज में भी 97 अंक हासिल किए और तीन सीरीज खत्म होने के बाद उनके 300 में 292 अंक थे। मनु ने आखिरी तीन सीरीज में लगातार 96 अंक हासिल कर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की।

भारतीय शूटिंग में नया कीर्तिमान

मनु भाकर ने ओलंपिक में पदक जीतकर भारतीय महिला निशानेबाजों के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले कोई भी भारतीय महिला शूटर ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाई थी। मनु भाकर की इस उपलब्धि ने भारतीय खेल जगत में एक नई ऊर्जा भर दी है और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बना दिया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments