Homeपूर्वांचालदेवरियादेवरिया की नवनियुक्त व बहुचर्चित DM दिव्या मित्तल को है भूलने की...

देवरिया की नवनियुक्त व बहुचर्चित DM दिव्या मित्तल को है भूलने की बीमारी,जानिये क्या है इनके इस समस्या का समाधान

देवरिया: अपने अनोखे अंदाज और स्पष्टवादी व्यवहार के लिए प्रसिद्ध देवरिया की नवागत जिलाधिकारी (डीएम) दिव्या मित्तल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि उन्हें किसी का नाम और शक्ल याद रखने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा, “मुझे जल्दी किसी का नाम और शक्ल नहीं याद होता है। आप लोगों को क्षमा करते हुए चलना पड़ेगा। यही क्षमा मैंने अधिकारियों से भी मांगी है।”

पहचानने में होती है कठिनाई

डीएम दिव्या मित्तल ने आगे कहा कि पत्रकारों और अधिकारियों को बार-बार उन्हें याद दिलाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें पहचानने में समय लगता है। उन्होंने कहा, “क्योंकि मुझे पता है कि मैं चार बार देखने के बाद भी आपको ऐसा देखूंगी कि आपको मैं पहचान नहीं पा रही हूं। आपको मुझे हर बार याद दिलाना पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे इस कमी से मैं पार पा लूंगी और अच्छा रिश्ता रहेगा।”

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा और सख्त रवैया

देवरिया में जिलाधिकारी का पदभार संभालने के बाद दिव्या मित्तल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दौरे के दौरान जब एडीएम ने बार-बार धूप का हवाला देकर बैठने की सलाह दी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “अरे यार धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी ही जाएंगे।” डीएम की इस बात ने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को चुप कर दिया और उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हाल ही में बनी हैं देवरिया की डीएम

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में अयोध्या और चार अन्य जिलों के डीएम समेत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस सूची में दिव्या मित्तल का भी नाम शामिल था। सरकार ने दिव्या मित्तल को देवरिया का नया डीएम नियुक्त किया है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी थीं। उन्होंने अभी हाल ही में अपना पदभार ग्रहण किया है।

दिव्या मित्तल के इस नए अंदाज और स्पष्टवादी बयान ने लोगों का ध्यान खींचा है और उनके काम करने के तरीके को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments