Homeदेश - विदेशदिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की रूस...

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें ताजा अपडेट

एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI-183 को तकनीकी कारण से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (UNKL) की ओर मोड़ दिया गया है।

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या के कारण रूस की ओर मोड़ा गया और इसे क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। एयर इंडिया ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। एयर इंडिया ने कहा कि हम संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।

सभी यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर बताया कि उड़ान संख्या AI-183 को तकनीकी कारणों से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (UNKL) की ओर मोड़ा गया है। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और एयरलाइन अधिकारी यात्रियों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पहले भी डायवर्ट हुई थी फ्लाइट

6 जून, 2023 को दिल्ली-एसएफओ एआई उड़ान को B777-200LR इंजनों में से एक में खराबी के कारण रूसी बंदरगाह शहर मगादान की ओर मोड़ा गया था। विमान में सवार लगभग 230 लोगों को 39 घंटे के इंतजार के बाद मगादान से बाहर निकाला गया था। बोइंग 777 ने गुरुवार दोपहर 3.44 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी।

पूर्व में भी आई थी यह परेशानी

इस साल मई में भी सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के 200 से अधिक यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा था। तकनीकी खराबी, एसी के काम न करने और पेलोड संबंधित समस्याओं के कारण उड़ान 30 घंटे से अधिक समय की देरी से उड़ी थी। विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। सूत्रों के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में रात में विमान उतारने पर प्रतिबंध है, इसलिए इजाजत लेकर उतारा जाता है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments