HomeUncategorizedभाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीएलओ के खिलाफ...

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीएलओ के खिलाफ खोला मोर्चा जिलाधिकारी से की शिकायत

84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण हेतु किसानों को देय मुवावजा निर्धारण दोषपूर्ण व अपर्याप्त

शासन द्वारा प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग किनारे बसे गर्भूपुर गांव के सैकड़ों किसानों ने भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में आज विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सीएलओ) बस्ती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शास्त्री चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर नारेबाजी किया समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ग्यापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंप कर जिलाधिकारी से भेंट कर बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के अन्तर्गत आने वाले गांवों की अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के मुवावजा काफी कम है व मुवावजा निर्धारण में काफी विसंगति व्याप्त है। जिसको लेकर समय समय पर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराते हुए विसंगतियों को दूर कर मुवावजा राशि में सुधार करने की मांग किया किन्तु आज तक न तो कोई संशोधन हुआ न ही किसानों द्वारा देय 03/03/2024 व 07/07/2024 के प्रार्थना पत्र का समुचित जबाब ही दिया गया उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग पर गर्भूपुर के पहले व बाद में आने वाले गांव कुकुरीपुर व पूरेझरिहर में सड़क के किनारे के जमीन का मुवावजा 54 लाख हेक्टेयर व उसके बाद की जमीनों का मुवावजा 34 लाख हेक्टेयर निर्धारित है जबकि गर्भूपुर के सभी जमीनों का मुवावजा 34 लाख हेक्टेयर ही रखा गया है जो कि काफी कम व भेद पूर्ण कृत्य है। इतना ही नहीं उन जमीनों में आने वाले मकानों व वृक्षों का भी मालियत नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेद के सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य पर काम कर रही है किन्तु कुछ अधिकारियों कर्मचारियों के इस विभेद पूर्ण कृत्य व कार्य शिथिलता से सरकार की छबि धूमिल होती है और जनता को न्यायार्थ दर दर भटकना पड़ता है।
उन्होंने मांग किया कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्काल मुवावजा निर्धारण में बरती जा रही अनियमितता को दूर कराते हुए गर्भूपुर के किसानों को न्याय दिलायें व उक्त जमीन में बने मकानों व लगे वृक्षों का भी प्रतिपूर्ति दिलायें।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद पाठक,हनुमंत पाठक, सूबेदार,बब्लू, पारसनाथ,झिनकान, विजय कुमार, उमेश कुमार, श्रीराम, अखिलेश भारती, राहुल, रामकुमार, भाना देवी, संत कुमार,रामू,शिवा,श्यामू,करन, शिवकुमार, अनीता भारती,बजरंग पाठक, ममता भारती सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments