Homeदेश - विदेशझारखंड में सत्ता परिवर्तन: हेमंत सोरेन फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री, चंपई...

झारखंड में सत्ता परिवर्तन: हेमंत सोरेन फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज देर शाम 8 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। यह जानकारी रांची में हुई गठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद सामने आई है।

सूत्रों का दावा: तीसरी बार सीएम बनने को तैयार हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज देर शाम 8 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। यह जानकारी रांची में हुई गठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद सामने आई है।

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

सूत्रों का कहना है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर गठबंधन के सहयोगियों में आम सहमति बन चुकी है। हेमंत सोरेन को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। मौजूदा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति का अध्यक्ष और जेएमएम का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। इंडिया ब्लॉक के विधायक राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर चंपई सोरेन का इस्तीफा सौंपेंगे।

सत्ता में बदलाव की उम्मीद

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भूमि घोटाले के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद पहली बार अपने आवास पर गठबंधन सहयोगियों के विधायकों की सर्वदलीय बैठक बुलाई। इससे पहले, गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने कल्पना सोरेन को झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन पत्र पर विधायकों के हस्ताक्षर प्राप्त किए थे। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए, राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

जमानत मिलने के बाद की पहली बैठक

झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दी थी। अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर 13 जून को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सोरेन को रांची के बरसा मुंडा जेल में रखा गया था।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments