Homeदेश - विदेशहाथरस भगदड़ के बाद बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला: जन्मदिन कार्यक्रम रद्द,...

हाथरस भगदड़ के बाद बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला: जन्मदिन कार्यक्रम रद्द, श्रद्धालुओं से अपील

VIDEO संदेश में दी महत्वपूर्ण जानकारी, आगामी गुरु पूर्णिमा के लिए तैयारियों का आह्वान

छतरपुर: हाथरस में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के चलते हुए बड़े हादसे के बाद बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 4 जुलाई को होने वाले अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में भी लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी। इस बात की जानकारी देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी किया और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घर से ही उत्सव मनाएं।

सुरक्षा के मद्देनजर जन्मदिन कार्यक्रम रद्द

बाबा बागेश्वर ने कहा, “4 जुलाई को मेरे जन्मदिन के उत्सव के लिए बहुत व्यापक तैयारी की गई थी। लेकिन 1 तारीख से ही बागेश्वर धाम में जनसमुदाय का मेला बहुत बड़ा हो गया और बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई। आप लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मेरा यही निवेदन है कि जो जहां हैं, वहीं से उत्सव को मनाएं। घर बैठकर ही हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण कर उत्सव मनाएं।”

गुरु पूर्णिमा की तैयारी

धीरेंद्र शास्त्री ने आगामी गुरु पूर्णिमा की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने बताया, “आगामी गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को है। उस समय हम योजनाबद्ध तरीके से 30-40 एकड़ का और बड़ा मैदान रखेंगे। उसमें हम आप सबके स्वागत का इंतजार करेंगे और गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आप पादुका पूजन भी करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि बुजुर्गों को कष्ट ना हो, कोई बीमार न पड़े, किसी का पेट खराब ना हो, धक्का-मुक्की ना हो जाए और आप सुरक्षित रहें।”

हाथरस भगदड़ में हुई 121 लोगों की मौत

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मचने से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इस भगदड़ को शुरू करने में स्वयंभू संत भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सेवादारों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। खबर है कि सेवादारों ने ही भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां चलाई जिससे भगदड़ मच गई।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments