Homeदेश - विदेशहाथरस में सिकंदराराऊ सत्संग में भगदड़: 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की...

हाथरस में सिकंदराराऊ सत्संग में भगदड़: 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत

सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ से बड़ा हादसा, अधिकांश मृतक महिलाएं और बच्चे

हाथरस, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग के दौरान एक भयानक भगदड़ हुई, जिसमें 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद कई लोग घायल भी हो गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस भयानक घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव एटा जिला हॉस्पिटल में भेजे गए हैं। इनमें सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि उनके अस्पताल में 27 लोगों के शव आ चुके हैं, जिनमें से 25 महिलाएं हैं। इस भयानक हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हें एटा के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से 27 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में 50 से अधिक मरने की आशंका है। यहां पर प्रवचन में शामिल होने आए सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जांच के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को तत्काल मौके पर राहत कार्य तेज करने और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाथरस के सत्संग में भगदड़ से हुई मौत की जांच के लिए एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में एक टीम तैनात की गई है। यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह भी मौके पर मौजूद हैं।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments