Homeपूर्वांचालयूपी में 36 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी...

यूपी में 36 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: यूपी के कई जिलों में होगी भारी वर्षा, जानिए किस-किस इलाके में रहेगा बारिश का दौर

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की खबरें भी सामने आई हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के पश्चिम-दक्षिणी इलाके और पूर्वी तराई वाले जिलों में मानसून के सक्रिय होने से बारिश हो रही है।

लखनऊ में मौसम का हाल

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में तापमान शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 31 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 33 डिग्री सेल्सियस, 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य के 36 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को यूपी के बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में भारी बरसात होगी।

अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवात परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नमी बढ़ने के कारण यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। आगामी चार-पांच दिनों तक ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments