Homeएंटेरटेनमेंटओटीटी पर इन क्राइम थ्रिलर सीरीज का रहा है भौकाल, क्लाइमैक्स देख...

ओटीटी पर इन क्राइम थ्रिलर सीरीज का रहा है भौकाल, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर

ओटीटी दर्शकों के बीच इन दिनों क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने का एक अलग ही क्रेज है। ये सीरीज अपने रोमांचक प्लॉट, शानदार अभिनय और दिलचस्प क्लाइमैक्स की वजह से दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही हैं। आज हम आपको उन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका क्लाइमैक्स देखकर आपका सिर चकरा जाएगा।

इन सीरीज के क्लाइमैक्स इतने रोमांचक हैं कि इन्हें देखते समय आपकी नजरें स्क्रीन से नहीं हटेंगी। ये सस्पेंस से भरी हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज हिंदी में भी उपलब्ध हैं और आपको जबरदस्त क्राइम सीन देखने को मिलेंगे।

मर्डर इन कोर्टरूम

यह क्राइम थ्रिलर सीरीज दिखाती है कि कैसे कई महिलाएं एक आदमी की कोर्ट में हत्या कर देती हैं। यह क्यों करती हैं, इसका रहस्य इस सीरीज में खुलता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

आखिरी सच

साल 2023 में रिलीज हुई यह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ओटीटी पर धूम मचा चुकी है। यह पॉपुलर सीरीज दिल्ली में हुए बुराड़ी केस पर आधारित है, जिसमें एक परिवार के सामूहिक सुसाइड केस को दिखाया गया है। इस सीरीज को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

खाकीः द बिहार चैप्टर

यह सीरीज बिहार के चंदन महतो की जिंदगी पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि चंदन महतो कैसे एक छोटे गांव से निकलकर बड़ा गैंगस्टर बन जाता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द फैमिली मैन

इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने अंडरकवर एजेंट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाकर धमाका कर दिया। इस सीरीज के दो सीजन हिट होने के बाद इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। ‘द फैमिली मैन’ अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

शैतान

राजकुमार राव, राजीव खंडेलवाल, कल्कि केक्लां, गुलशन देवैया, शिव पंडित और कृति कुल्हारी की इस फिल्म में आपको जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

द बुचर ऑफ दिल्ली

इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी एक ऐसे मर्डर पर आधारित है, जो लोगों को मारकर पुलिस स्टेशन के बाहर छोड़ देता था। पुलिस उस आरोपी तक पहुंचने के लिए एक गेम खेलती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये सीरीज और फिल्में अपने सस्पेंस और थ्रिलर तत्वों के कारण दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो इन सीरीज को जरूर देखें और इनके रोमांचक क्लाइमैक्स का आनंद लें।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments