HomeUncategorizedआतंकी हमलों पर राहुल गांधी का ट्वीट: PM मोदी पर निशाना!

आतंकी हमलों पर राहुल गांधी का ट्वीट: PM मोदी पर निशाना!

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई तीन आतंकी हमलों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बधाई संदेशों का जवाब देने में व्यस्त हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों की चीखें उन्हें सुनाई नहीं दे रही हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले तीन दिनों में हुई अलग-अलग आतंकी घटनाओं के बावजूद प्रधानमंत्री जश्न में मग्न हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आखिर क्यों आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले पकड़े नहीं जाते।

राहुल गांधी का यह बयान भाजपा सरकार की आतंकवाद विरोधी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस नेता का यह तीखा हमला यह दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर विपक्ष में गहरी असंतुष्टि और चिंता है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments